Our Team

Surjeet Besra
Author/Artist
सुरजीत बेसरा एक भारतीय लेखक, कॉमिक्स इलस्ट्रेटर हैं। वह भारतीय कॉमिक्स इंडस्ट्री के एक चर्चित नाम हैं, जो विशेष रूप से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ी हिंदी कॉमिक्स और ग्राफिक नोवेल्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में ‘बेसरा कॉमिक्स’ ने “कच्छा मैन” (KachchhaMan), “जासूस बब्बन बिहारी”, “रोमियो अजय” और “वज्रकपि” जैसे 8 से अधिक अनोखे और लोकप्रिय सुपरहीरो किरदारों को जन्म दिया है। कॉमिक्स लेखन के साथ-साथ सुरजीत एक ब्लॉगर संगीतकार और कवि भी हैं, जो कहानियों और कविताओं के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को साझा करते हैं।

Shambhunath Mahto
Author/Artist/Editor
शंभु नाथ महतो एक बहुमुखी भारतीय कॉमिक्स क्रिएटर, लेखक, इलस्ट्रेटर और रिसर्च स्कॉलर हैं। इतिहास में एम.फिल (M.Phil) करने के साथ-साथ वह पिछले एक दशक से अधिक समय से भारतीय कॉमिक्स उद्योग में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह लोकप्रिय कॉमिक्स पब्लिशिंग हाउस Comix Theory के क्रिएटिव हेड हैं और ‘बेसरा कॉमिक्स’ में प्रोजेक्ट एडिटर, पेंसिलर और ग्राफिक डिजाइनर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय कॉमिक्स के इतिहास पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई है और वे प्रसिद्ध ‘पल्प गल्प टॉक शो’ (Pulp Gulp Talk Show) के होस्ट हैं। लेखक के रूप में उन्होंने दर्शनशास्त्र पर आधारित बहुचर्चित पुस्तक “सावित्री: मृत्यु ज्ञानम्” (Savitri: Mrityu Gyanam)लिखी है।

Anshudeep Dhusia
Author/Artist
अंशुदीप धूसिया एक स्वतंत्र भारतीय कॉमिक बुक लेखक, आर्टिस्ट और “बालिष्ठा ” (Balishtha) सीरीज के जन्मदाता हैं. कला के प्रति अपने गहरे जुड़ाव के कारण वे कॉमिक्स क्रिएशन के साथ-साथ एक कवि, नाटककार, लिरिसिस्ट और एक्टर के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं. वे अपनी बेहतरीन विजुअल स्टोरीटेलिंग और अनूठे कैरेक्टर्स के माध्यम से लगातार भारतीय इंडी कॉमिक्स इंडस्ट्री को समृद्ध कर रहे हैं।
